पहली बार हर्बल हेयर कलर लगा रहे हैं? ये उम्मीद रखिए

पहली बार हर्बल हेयर कलर लगा रहे हैं? कुछ बातें पहले से पता हों तो पहला अनुभव कहीं बेहतर होता है — और ज़्यादातर लोग जिस वजह से बीच में छोड़ देते हैं, वो भी टल जाती है.

ये गाइड ईमानदार उम्मीदें बताती है. क्या होगा, कितना वक़्त लगेगा, और पहली बार में रंग कैसा दिखेगा.

1. दो घंटे रखिए, चालीस मिनट नहीं

ये सबसे बड़ा फ़र्क़ है और लोग यहीं कम अंदाज़ा लगाते हैं.

केमिकल कलर में अमोनिया होता है जो बालों की परत ज़बरदस्ती खोल देता है, इसलिए वो चालीस मिनट में हो जाता है. हर्बल कलर में अमोनिया नहीं होता — वो पौधों की रफ़्तार से चलता है. कुल दो से ढाई घंटे लगते हैं.

अच्छी बात ये है कि इसमें ज़्यादातर वक़्त इंतज़ार का है, काम का नहीं. आप आराम से बैठ सकते हैं. लेकिन दिन ऐसा चुनिए जिसमें जल्दी न हो.

2. पहली बार रंग हल्का दिखेगा. ये बिल्कुल सामान्य है.

यही वो बात है जिस पर सबसे ज़्यादा लोग हार मान लेते हैं.

हर्बल रंग परत दर परत चढ़ता है. एक ही बार में पूरा नहीं आता. ख़ासकर सफ़ेद बालों पर, पहली बार रंग उम्मीद से हल्का लग सकता है. दूसरी बार वो साफ़ तौर पर गहरा होता है, क्योंकि वो पहली परत के ऊपर बनता है.

शेड का फ़ैसला दूसरी बार के बाद कीजिए, पहली बार के बाद नहीं.

Keshkalini नैचुरल ब्लैक — नौ जड़ी-बूटियाँ, अमोनिया नहीं, केमिकल डाई नहीं. 100% सफ़ेद बालों पर, पुरुष और महिला दोनों, 40g सिर्फ़ ₹399.

पैक देखिए →

3. पहले पैच टेस्ट. हर बार.

इस्तेमाल से 48 घंटे पहले कान के पीछे या कोहनी के अंदर थोड़ा-सा लगाकर देख लीजिए. ये किसी भी हेयर कलर के लिए ज़रूरी है, हर्बल हो या न हो. पहली बार तो बिल्कुल मत छोड़िए.

4. पहले से ये चीज़ें तैयार रखिए

  • धातू का नहीं — काँच, मिट्टी या प्लास्टिक का कटोरा. स्टील या लोहा नहीं.
  • चम्मच भी धातू का नहीं.
  • दस्ताने.
  • पुराना तौलिया और पुराने कपड़े.
  • ब्रश, अगर आपको ब्रश से लगाना ठीक लगता है.

5. पूरी पद्धत, चार क़दम

  1. मिलाइए — कटोरे में पाउडर डालिए, गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालते हुए दही जैसा गाढ़ा पेस्ट बनाइए.
  2. भिगोइए — 30 से 40 मिनट. ढककर रख दीजिए. यही वो क़दम है जो लोग छोड़ देते हैं, और चितकबरे रंग की सबसे बड़ी वजह यही है.
  3. लगाइए — 60 से 90 मिनट. दस्ताने पहनकर, बालों के हिस्से करके, जड़ से सिरे तक. बीस मिनट में नहीं होगा.
  4. धोइए — पहली बार सिर्फ़ पानी से. शैम्पू अगली बार से. धोने के बाद भी रंग बैठता रहता है.

6. फिर कितने दिन बाद?

रंग 20 से 25 दिन टिकता है, यानी लगभग चार से पाँच बार धोने तक. अगर आप बाल ज़्यादा बार धोते हैं तो कम दिन. फिर दोबारा लगाइए — यही इसका चक्र है.

पहली बार के लिए छोटी चेकलिस्ट

  • 48 घंटे पहले पैच टेस्ट.
  • निवांत दोपहर चुनिए.
  • पेस्ट पूरे 30-40 मिनट भिगोइए.
  • पूरे 60-90 मिनट रखिए.
  • पहली धुलाई सिर्फ़ पानी से.
  • दूसरी बार के बाद ही राय बनाइए.

आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा तैयार. एक पैक से शुरू कीजिए और दो बार लगाकर देखिए.

नैचुरल ब्लैक ख़रीदिए — ₹399 →

ये भी पढ़िए: हेयर कलर का लेबल कैसे पढ़ें.

इस्तेमाल से 48 घंटे पहले पैच टेस्ट ज़रूर कर लीजिए. केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए.